जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष पर हमला - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 जनवरी 2025

जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष पर हमला

जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष पर हमला

स्कॉर्पियो से आए हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटा, लोग बचाने दौड़े तो छोड़कर भागे

27 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, ऑडियो क्लिप 35 सेकेंड की है। 
दावा किया जा रहा है कि उसमें आवाज जाहिद की है। जिसमें वह किसी से फोन पर बात कर रहा है, हिंदू नेताओं की बहन और बेटियों के बारे में आपत्तिजनक बातें की जा रही है। 

आगरा पुलिस कमिश्नर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टैग किया गया है, आगरा पुलिस इस ऑडियो क्लिप की जांच कर रही है।

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया, आगरा के बिजली घर चौराहा पर शाही जामा मस्जिद है।

जाहिद कुरैशी शाही जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष हैं, वह आज दोपहर में कोठी मीना बाजार इलाके में सत्तो लाला फूड कोर्ट के पास स्कॉर्पियो से किसी काम से गए थे, तभी वहां पर अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

video

Pages