आगरा पीआरवी बनी सहारा:बेहोश हालात में जमीन पर पड़ी महिला को अस्पताल पहुंचाया,देखें क्या था पूरा मामला
आगरा पुलिस की पीआरवी-0031 टीम ने एक महिला और उसके बच्चों की जान बचाने में तत्परता और साहस का परिचय दिया । कॉलर द्वारा UP-112 पर सूचना दी गयी, उनकी बहन को उनके ससुरालीजन द्वारा मारपीट कर, उनके दोनों बच्चों के साथ घर में बन्द कर दिया गया है, इस सूचना पर पीआरवी-0031 की टीम के कर्मचारियों ने बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि घर का ताला बाहर से बंद था और महिला बेहोश हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी एवं दो बच्चे भी कमरे में बंद थे। पीआरवी कर्मियों द्वारा परिजनों की सहायता से तुरंत ताला तोड़कर महिला और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए, पीआरवी कर्मियों द्वारा परिवारजनों की मदद से महिला को बिना समय गंवाए विष्णु बिंदल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार को पूरी जानकारी दी गई है। महिला के परिजनों ने पीआरवी कर्मियों के साहस और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि UP-112 की तत्परता के कारण ही महिला और बच्चों की जान बचाई जा सकी। परिजनों ने आगरा पुलिस की तत्परता और कार्यवाही की सराहना की और कहा कि पुलिस टीम की मदद से उनकी प्रियजन की जान बचाई जा सकी।