आगरा में बूंदाबांदी हो रही है. सुबह घना कोहरा, दिन में गलनभरी सर्दी और रात को बारिश…जानें गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 16 जनवरी 2025

आगरा में बूंदाबांदी हो रही है. सुबह घना कोहरा, दिन में गलनभरी सर्दी और रात को बारिश…जानें गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

आगरा में बूंदाबांदी हो रही है. सुबह घना कोहरा, दिन में गलनभरी सर्दी और रात को बारिश…जानें गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम


आगरा में गलनभरी सर्दी ने शहर को फिर से अपनी चपेट में ले लिया है. पिछले तीन दिनों से दिन में निकल रही धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी लेकिन आज मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया. सुबह के समय ताजनगरी घने कोहरे के आगोश में रही और सुबह 10 बजे तक ओस की बूंदें गिरती रहीं. इसके बाद भी कोहरे का प्रभाव रहा. दिन में गलनभरी सर्दी रही जिसके कारण पूरे दिन लोग कंपकंपाते रहे. शाम के समय बूंदाबांदी भी शुरू हो गई

बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया. आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा.


घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बहुत अधिक घना कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर घने कोहरे के आगोश में रह सकता है.

video

Pages