जयंती के पूर्व दिवस पर विवेकानंद प्रतिमा का किया जलाभिषेक ,विद्यार्थी विवेकानंद की तरह बुद्धिमान बनें-आरके श्रीवास्तव - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 12 जनवरी 2025

जयंती के पूर्व दिवस पर विवेकानंद प्रतिमा का किया जलाभिषेक ,विद्यार्थी विवेकानंद की तरह बुद्धिमान बनें-आरके श्रीवास्तव

जयंती के पूर्व दिवस पर विवेकानंद प्रतिमा का किया जलाभिषेक ,विद्यार्थी विवेकानंद की तरह बुद्धिमान बनें-आरके श्रीवास्तव

आगरा:-राष्ट्र संत एवं महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जयंती के पूर्व दिवस पर एनसीसी आर्मी आगरा कॉलेज द्वारा आगरा कॉलेज के केडी छात्रावास स्थित विवेकानंद प्रतिमा की सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कैडेट्स ने छात्रावास परिसर की झाड़ू लगाकर सफाई की एवं परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की सफाई की एवं उसका जलाभिषेक किया तथा प्रतिमा को माला पहनाकर स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के प्रचार्य प्रो आरके श्रीवास्तव ने उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद अति मेधावी एवं बुद्धिमान छात्र थे। विद्यार्थी भी विवेकानंद की तरह बुद्धिमान बनें। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपना ध्यान सोशल मीडिया से हटाकर अपनी पढ़ाई पर केंद्रित करना चाहिए, जिससे हम अपने जीवन में उच्चतम स्थान पर पहुंच सकें। 
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो विवेक भटनागर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अध्यात्म ने संपूर्ण विश्व के समक्ष भारतीय दर्शन को पुनर्स्थापित किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब इस धरती पर जन्म लेता है तो वह या तो पशु या मानव या देव रूप में अपना जीवन व्यतीत करता है। हम किस रूप में जीना चाहते हैं, यह सब हमारे कर्म और व्यवहार तय करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने किया। 
इस अवसर पर प्रो भगवत स्वरूप यादव, हवलदार दिलीप सिंह, एसयूओ संजना, लवकुश, मनोज, यामिनी, प्रिया, अरुण, राहुल देशवार, अनन्या, आरती राणा, रोहित कर्दम, आर्यन पचौरी, जाह्नवी सिसोदिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद को आधुनिक संत बताते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आवाह्न किया।

video

Pages