आगरा में कार से लौट रहे मां—बेटे को बदमाशों ने लूटा. शोर मचाने पर एक बदमाश पकड़ा गया, दो फरार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 30 जनवरी 2025

आगरा में कार से लौट रहे मां—बेटे को बदमाशों ने लूटा. शोर मचाने पर एक बदमाश पकड़ा गया, दो फरार

आगरा में कार से लौट रहे मां—बेटे को बदमाशों ने लूटा. शोर मचाने पर एक बदमाश पकड़ा गया, दो फरार


आगरा के थाना बाह में ईको कार से लौट रहे मां—बेटे को बदमाशों ने लूट लिया. मां—बेटे बैंक का कर्ज अदा कर गिरवी रखी सोने की जंजीर और झुमकी को छुड़ा कर जा रहे थे कि रास्ते में बदमाशों ने रोक लिया. शोर मचाने पर एक बदमाश लोगों ने पकड़ लिया लेकिन दो लूट कर भाग किनले. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस तलाश में जुटी है

पारस पुत्र बदन सिंह ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उन्होंने बाह की केनरा बैंक शाखा में सोने की जंजीर और झुमकी को गिरवी रखकर 65 हजार का कर्ज लिया था. बुधवार दोपहर कर्ज अदा कर झुमकी और जंजीर को बैंक से छुड़ाई. पारस और उसकी मां ईको कार से लौट रहे थे और उन्होंने जेवरात डेस बोर्ड में रख लिए थे.


दोपहर एक बजे छदामी मठ के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उनकी ईको कार को रोक लिया और मुक्का मार कर डेस बोर्ड में रखे गहने लूटलिए. लूट के दौरान शोर मचाने पर लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया लेकिन दो लूट कर भाग गए.

video

Pages