आगरा में शादी का अजब मामला. सामूहिक विवाह में हुए सात फेरे लेकिन दूल्हन के लिए भटक रहा दूल्हा…पुलिस तक पहुंचा मामला
आगरा में शादी का एक अजब मामला सामने आया है जिसमे पुलिस भी हैरान रह गई है. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लेने के बाद भी दूल्हे को अपनी दुल्हन नहीं मिल पाई है. दूल्हा जब पुलिस के पास पहुंचा है और शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला थाना खंदौली क्षेत्र का है. यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक शादी हुई. थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी के वीरापुरम में रहने वाले लोकेश और लक्ष्मी की शादी 24 जनवरी को हुई थी. दोनों परिवारों ने इसके बाद 26 जनवरी को घर पर भी विवाह करने का फैसला किया था. लेकिन जब दूल्हा बारात लेकर दूल्हन के गांव लेका गांव सराय दाय रूपा पहुंचा तो दूल्हन पक्ष के लोगों ने दोबारा शादी से मना कर दिया बल्कि ये भी कहा कि अब वो दुल्हन को उसके साथ विदा नहीं करेंगे. ये सुनकर बारातियों के होश उड़ गए.