"UP-112 सजग प्रहरी 24X7" हर पल, हर कदम पर आपकी सुरक्षा में तत्पर,कर दिया साबित,देखें यह रिपोर्ट
आगरा:- UP-112 की पीआरवी- 6158 को थाना सिकन्दरा क्षेत्रान्तर्गत निखिल पैराडाइज रोड, भरत विहार कॉलोनी शास्त्रीपुरम में एक पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति के आत्महत्या की कोशिश करने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर द्वारा बताया गया कि उनके पति कपिल परिहार और देवर के बीच झगड़ा हो रहा था तथा बाद में उनके पति कपिल परिहार ने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही PRV-6158 की टीम होमगार्ड कमांडर राजेश कुमार, होमगार्ड सब कमांडर घनश्याम सिंह एवं मुख्य आरक्षी चालक दयाशंकर तत्काल मौके पर पहुंचे एवं पाया कि उक्त व्यक्ति ने कमरे में खुद को बन्द कर रखा था, कॉलर द्वारा बतायी गई स्थिति को देखते हुए, पीआरवी टीम ने परिजनों के सहयोग से गेट तोड़ने की कोशिश की एवं अथक प्रयासों के बाद गेट खोला गया और पाया कि कपिल परिहार पंखे से लटके हुए थे। पीआरवी टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उनको नीचे उतारा और उन्हें बिना देरी किये मोती अस्पताल, बोदला में एडमिट कराया। बाद उपचार डॉक्टर ने बताया कि यदि कपिल परिहार को समय पर अस्पताल नहीं लाया जाता, तो उनकी जान बचाना संभव नहीं था। मौके पर मौजूद परिवारीजनों ने इस त्वरित और साहसिक कार्यवाही के लिए UP-112 टीम की सराहना करते हुए आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।