आगरा में रिवर कनेक्ट कैंपेन को 11 साल पूरे यमुना मैया की पूजा कर हवन किया तीन दिन तक चलेगा सालाना जलसा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 29 मार्च 2025

आगरा में रिवर कनेक्ट कैंपेन को 11 साल पूरे यमुना मैया की पूजा कर हवन किया तीन दिन तक चलेगा सालाना जलसा

आगरा में रिवर कनेक्ट कैंपेन को 11 साल पूरे यमुना मैया की पूजा कर हवन किया तीन दिन तक चलेगा सालाना जलसा



आगरा:-शुक्रवार शाम यमुना पूजन और संकल्प हवन के साथ रिवर कनेक्ट कैंपेन के ग्यारह वर्ष पूरे होने का उत्सव शुरू किया गया। इस अवसर पर गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने दुग्धाभिषेकम के साथ यमुना मैय्या की पूजा-अर्चना की। इसके बाद, राहुल राज ने यमुना जी के निर्मल और अविरल प्रवाह के लिए हवन का आयोजन कराया, जिसमें डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. हरेदर गुप्ता, पंडित जगन प्रसाद, पंडित चतुर्भुज तिवारी तथा अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया।
 रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि एक अप्रैल 2014 से यमुना आरती का आयोजन एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर नियमित रूप से किया जा रहा है। यह प्रयास शहरवासियों को यमुना नदी की दुर्दशा और वेदना के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। कैंपेन अविरल, निर्मल यमुना के लिए बैराज की मांग कर रहा है, जबकि नदी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उपरोक्त कार्यक्रम के अगले दिन, शनिवार को शाम पँच बजे से एक गोष्ठी का आयोजन होगा। इस गोष्ठी का विषय "यमुना निर्मल कैसे हो" पर केंट्रित होगा। इसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार ऋषि दीक्षित करेंगे।

video

Pages