चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जीआईसी ग्राउंड स्थित मेला प्रदर्शनी में किया गया सराहनीय कार्य, आमजन हुए लाभान्वित, टीबी मरीजों को पोषण पोटली का किया गया वितरण
एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक विधा में मरीजों का किया गया परीक्षण/उपचार, 141 लोगों के बनाए गए नए आयुष्मान कार्ड
आगरा-राज्य सरकार के 8 साल और केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 तक जनपद आगरा के GIC मैदान में आयोजित की गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी में चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग द्वारा सेवाएं प्रदान की गई, जिसमें चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग के 25.03.2025 को 341, 26.03.2025 को 723, एवं 27.03.2025 को 375 स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रदर्शनी में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 25.03.2025 को 146 लोगो की स्क्रीनिंग की गई, जिनमे से 12 लोग संभावित टीबी के मरीज पाए गये, 26.03.2025 को 163 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 16 लोग संभावित टीबी के मरीज पाए गए एवं 27.03.2025 को 188 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 19 लोग संभावित टीबी के मरीज पाए गए। सभी संभावित लोगो के सैंपल कलेक्ट किए गए और जांच के लिए लैब में भेजे गए। साथ ही साथ इस अवसर पर दिनांक 26.03.2025 एवं 27.03.2025 को 10, 10 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण भी किया गया।
एलोपैथ विधा में 25.03.2025 को 345, 26.03.2025 को 1132, एवं 27.03.2025 को 575 मरीजों का परीक्षण/उपचार किया गया | Non Communicable Disease के अंतर्गत 25.03.2025 को 152, 26.03.2025 को 263, एवं 27.03.2025 को 182 ब्लड शुगर के एवं बी. पी. के 25.03.2025 को 261, 26.03.2025 को 503, एवं 27.03.2025 को 312 लोगों की टेस्टिंग की गई। दिनांक 25.03.2025 को 89, 26.03.2025 को 106, एवं 27.03.2025 को 141 लोगों के नये आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा आयुर्वेद विधा में 25.03.2025 को 290, 26.03.2025 को 286, एवं 27.03.2025 को 280, यूनानी विधा में 25.03.2025 को 163, 26.03.2025 को 170, एवं 27.03.2025 को 138 एवं होमियोपैथी विधा में 25.03.2025 को 180, 26.03.2025 को 267, एवं 27.03.2025 को 234 मरीजों को उपचारित किया गया। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 25.03.2025 को 58, 26.03.2025 को 86, एवं 27.03.2025 को 62 लोगों की कॉउन्सलिंग की गई तथा परिवार कल्याण सामग्री भी वितरित की गई।संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 25.03.2025 को 55, 26.03.2025 को 82, एवं 27.03.2025 को 66 लोगों की कॉउन्सलिंग की गई। टेलीमानस कार्यक्रम के अंतर्गत 25.03.2025 को 20, 26.03.2025 को 32, एवं 27.03.2025 को 25 लोगों की कॉउन्सलिंग की गई। एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 25.03.2025 को 112, 26.03.2025 को 137, एवं 27.03.2025 को 188 लोगों की कॉउन्सलिंग की गई और 25.03.2025 को 63, 26.03.2025 को 74, एवं 27.03.2025 को 78 लोगों का टेस्ट किया गया। दिनांक 25.03.2025 को 80, 26.03.2025 को 126, एवं 27.03.2025 को 103 आभा आईडी बनाई गयी
-----------------------