आगरा रकाबगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना पुलिस ने पांच लाख रुपये कीमत के गांजे के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस को यह सफलता sog सर्विलांस टीम के साथ मिली है. पकड़े गए शातिर तस्कर बिहार से गांजा लाकर आगरा में सप्लाई करते थे। पुलिस ने जो गांजा बरामद किया है वो लगभग बरामद गांजा वजन में 58 किलोग्राम बताया गया है।
पुलिस ने अर्जुन सिंह, उमेश कुमार, लाल बाबू सिंह और तीन अन्य अभियुक्तों सुरजीत यादव, भूपेंद्र सिंह और श्याम राठौर को बिहार से लाकर गांजा बेचा था। पुलिस को इनके पास से एक कार, एक बाइक और दस मोबाइल फोन भी मिले हैं
इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि रकाबगंज पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार लोग दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी गांजे की तस्करी करते रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में से उमेश, लाल बाबू सिंह और अर्जुन सिंह पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके नेटवर्क को खंगाल रही है।