विकास खण्ड बाह परिसर में 36 दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राईसाईकिल।
आगरा:-जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुश्री ज्ञान देवी ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत ब्लाक प्रमुख बाह लाल सिंह चौहान के द्वारा विकास खण्ड बाह परिसर में 36 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी बाह एवं समस्त स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
---------------