विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वित्त पोषित ताज वन ब्लाक में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर 4000 पौधों का रोपण कर जन मानस को वृक्षारोपण के प्रति किया गया जागरूक।
आगरा:- विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ताज वन ब्लाक में मियावॉकी वृक्षारोपण कार्य कराया गया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीम सेन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा जोन, आगरा उपस्थित हुए। पॉवरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड से वित्त पोषित ताज वन ब्लाक में 4000 पौधों का रोपण कर जन मानस को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया।
उक्त अवसर पर पॉवरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया के प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थायें पारिजात, संस्कृति, आगरा साइकल्स्टि, जन मानस, वन विभाग के अधिकारी / कर्मचारी सहित लगभग 150 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा पौधे रोपित किये गये।
भीम सेन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा जोन, आगरा द्वारा विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जीवन में वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा शहरी क्षेत्र में रिक्त भूमि कम उपलब्ध होने के कारण मियावॉकी वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया गया।
आदर्श कुमार प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा एवं श्रीमती चॉदनी सिंह, उप वन संरक्षक, राष्ट्रीय चम्बल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट, उ०प्र० आगरा द्वारा उक्त कार्यक्रम में आये सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु जन सामान्य से अपील की गई।
----------------