आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र में अपने घर के सामने खेल रही पांच वर्षीय बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चीख पुकार सुनकर वहां पुजारी पहुंच गए। पुजारियों ने आरोपी को पकड़ लिया।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय बालिका शनिवार दोपहर में अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके पिता किसी काम से घर के अंदर चले गए थे। उसी समय वहां दूसरे गांव का एक युवक गुजर रहा था। वह बच्ची का अपहरण कर उसे वहां से ले गया। यह देखकर परिजन घबरा गए और उसे खोजने में जुट गए। करीब दो घंटे तक वह उसे खोजते रहे। गांव में ही एक मंदिर है, जिसके पीछे झाड़ी है। वहां से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। रोने की आवाज सुनकर पुजारी वहां की ओर दौड़े। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी का नाम मनमोहन सिंह है।