उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर आगरा में आयोजित प्रदर्शनी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 26 मार्च 2025

उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर आगरा में आयोजित प्रदर्शनी

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर आगरा में आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेने आए जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह बोले नो कर्फ्यू, नो दंगा यूपी में सब चंगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब कुशल प्रदेश है। हर क्षेत्र में वह आगे बढ़ रहा है।


सुबह सर्किट हाउस में पहुंचे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने कुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक कमेंट प्रचारित किए। उन्होंने यह भी कहा कि आक्रांता हमारे नायक नहीं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि आगरा में भी सरकार ने खूब विकास किया है। फिलहाल 6 स्टेशनों के बीच मेट्रो चल रही है। दिसंबर 2025 तक 24 स्टेशनों के बीच इसका संचालन होगा। उन्होंने कहा कि खेरिया एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होने के साथ ही आगरा से राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का आवागमन शुरू हो जाएगा। बटेश्वर में भी सरकार ने काफी काम कराए हैं

video

Pages