आगरा। बुधवार को मुख्यमंत्री आगरा में आए हुए हैं। राजामंडी के दरियानाथ मंदिर के कार्यक्रम मे हुई धर्मसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों की धर्म सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म तभी सुरक्षित रहेगा जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। सनातन धर्म की रक्षा और उसके विकास का उन्होंने पाठ पढ़ाया।
सीएम ने कहा कि हाल ही में होकर चुके महाकुंभ में 66 करोड़ लोग जुटे। अब यहां हो रहे संत समागम में भी संत जुटे हैं। यह एक विशेष अवसर है। आगरा में योगी सिद्धनाथ ने अपने कार्यों से जनजागरण किया था। अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मगर, उनके लिए हो रहे इस कार्य में आना अच्छा लगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सनातन धर्म की रक्षा और उसके विकास की सोच रखनी चाहिए। हम भले ही किसी पूजा पद्धति को अपनाएं। किसी भी मठ या संप्रदाय से जुड़े हों, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि तभी सुरक्षित रहेंगे जब सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा। सनातन धर्म तभी सुरक्षित रहेगा जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। उन्होंने यही कहा कि महाकुंभ के बाद संतों का सबसे बड़ा जमावड़ा आज ब्रज की भूमि पर हो रहा है। महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता सभी ने देखी। यह संतों का आशीर्वाद था उनका संकल्प था।