उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत आठ वर्षों में “सेवा सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धिया अर्जित की हैं, - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 26 मार्च 2025

उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत आठ वर्षों में “सेवा सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धिया अर्जित की हैं,

आगरा:-अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्रीमती शुभांगी शुक्ला ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत आठ वर्षों में “सेवा सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धिया अर्जित की हैं, प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आपदा प्रबंधन क्षेत्र में भी जनपद स्तर पर क्षमता संवर्धन व राहत बचाव कार्यों में तीव्रता के साथ कार्य किया जा रहा हैं।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि राहत वितरण प्रणाली को समयवद्ध व् पारदर्शी बनाने के लिए का शुभारंभ किया गया था, जिससे राहत वितरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया पेपरलेस हो गयी हैं। इस वर्ष तद दिनांक तक उक्त योजना के माध्यम से भारत सरकार व् राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित कुल 22 आपदाओं जैसे अग्निकांड डूब कर मृत्यु सर्पदंश आदि से घटित हुई जनहानियो में प्रति मृतक मु० चार लाख की धनराशि के अनुसार कुल मु० 02 करोड़ 48 लाख का भुगतान किया गया हैं। अतिवृष्टि से पशुहानि की घटनाओ में शासनादेश अनुसार मु० 21 लाख 500 रुपए का भुगतान किया गया हैं तथा अग्निकांड, आंधी तूफ़ान व् अतिवृष्टि से घटित हुई मकान क्षति के प्रकरणों में कुल एक करोड़ 09 लाख 19 हज़ार का भुगतान किया गया हैं। इस प्रकार कुल तद दिनांक तक अधिसूचित आपदाओं से क्षति के प्रकरणों में कुल 03 करोड़ 78 लाख 06 हजार पांच सौ रूपये का भुगतान राज्य आपदा मोचक निधि से किया गया हैं। उक्त के अतिरिक्त कृषि निवेश अनुदान से फसल क्षति के प्रकरणों इस वर्ष सितम्बर माह में हुई अतिवृष्टि मार्च में हुई ओलावृष्टि से फसल क्षति में मु० 04 करोड़ 83 लाख 39 हजार 251 रुपए का भुगतान किया गया है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि माह सितम्बर, 2024 में बाढ़ से 450 पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की गयी। मौसम सम्बन्धी पूर्व चेतावनी तंत्र को बेहतर करने हेतु जनपद में (आटोमेटिक वेदर स्टेशन) तहसीलों एवं जनपद के सभी ब्लॉक में आटोमेटिक वेदर स्टेशन की स्थापना की गयी हैं, जिससे मौसम सम्बन्धी पूर्व चेतावनी तंत्र को और बेहतर किया जा सके आपदाओं में क्या करे क्या न करे के प्रचार प्रसार हेतु मंडल मुख्यालय, जनपद मुख्यालय व तहसील परिसरों एक एक डिजिटल साइन बोर्ड की भी स्थापना की गयी थी उक्त के अतिरिक्त इस वर्ष शीतकालीन अवधि में कुल 32500 कम्बल ससमय क्रय जरूरतमंद लोगो को निःशुल्क वितरित किये गए हैं।

video

Pages