आगरा पुलिस द्वारा GIC मैदान में 25 से 27 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 27 मार्च 2025

आगरा पुलिस द्वारा GIC मैदान में 25 से 27 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

आगरा मे उत्तर प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगरा पुलिस द्वारा GIC मैदान में 25 से 27 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में साइबर क्राइम, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात जागरूकता, फायर सर्विस और कानून व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आम जनता को दी जा रही है।


पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में लगे जागरूकता स्टॉल्स के माध्यम से जनता को नए कानून, अपराध नियंत्रण रणनीतियों और पुलिस सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी में यातायात सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया है।महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन’ अभियान के तहत छात्राओं, महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा तकनीकें, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है और जागरूकता के लिए पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं प्रदर्शनी में साइबर क्राइम सेल का विशेष स्टॉल लगाया गया है, जिसका निरीक्षण पुलिस उपायुक्त नगर और सहायक पुलिस आयुक्त, महिला अपराध ने किया। इस स्टॉल में जनता को साइबर फ्रॉड, डिजिटल ब्लैकमेलिंग, यूपीआई फ्रॉड, फिशिंग और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। टीम द्वारा मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी जानकारी दी जा रही है 
यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए स्टॉल में सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नो-हॉर्न जोन, ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व को लेकर जागरूक किया जा रहा है। रेड लाइट जंपिंग, ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने के खतरों को लेकर भी लोगों को सचेत किया जा रहा है 
फायर सर्विस टीम ने आग से बचाव और सुरक्षा उपायों को लेकर विशेष जागरूकता स्टॉल स्थापित किया है। यहां मॉक ड्रिल का आयोजन कर आग बुझाने के प्राथमिक उपाय, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 101 सहित त्वरित सहायता प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की जा रही है।
कमिश्नरेट आगरा के भवन एवं आधारभूत संरचना प्रकोष्ठ द्वारा एक विशेष स्टॉल स्थापित किया गया है, जहां आमजन को पुलिस विभाग की नवीन भवन परियोजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास और सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। इस स्टॉल पर पुलिस कार्यालयों, थानों और अन्य महत्वपूर्ण भवनों के उन्नयन, आधुनिकीकरण एवं निर्माण से जुड़े पहलुओं को प्रदर्शित किया जा रहा है ह प्रदर्शनी आम जनता को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देने के लिए एक सराहनीय पहल है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से नागरिकों में सुरक्षा और जागरूकता की भावना बढ़ती है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है।

video

Pages