सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा के अन्तर्गत वनरक्षक प्रशिक्षण केन्द्र बांईपुर पर जोन स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 हुई सम्पन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा के अन्तर्गत वनरक्षक प्रशिक्षण केन्द्र बांईपुर पर जोन स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 हुई सम्पन्न

सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा के अन्तर्गत वनरक्षक प्रशिक्षण केन्द्र बांईपुर पर जोन स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 हुई सम्पन्न

आगरा:- सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा के अन्तर्गत वनरक्षक प्रशिक्षण केन्द्र बांईपुर पर जोन स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भीम सेन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा जोन, आगरा द्वारा किया गया।
   उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में आगरा जोन के अन्तर्गत आने वाले समस्त वन प्रभागों (आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज) एवं राष्ट्रीय चम्बल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट उ०प्र० आगरा के खिलाड़ियों (महिला एवं पुरूष) द्वारा प्रतिभाग किया गया।
 प्रतियोगिता में लम्बी कूद, दौड, क्रिकेट, बेडमिंटन, बॉलीवाल, शतरंज, कैरम, टेनिस, कबड्डी, रस्साकसी, भाला फेंक एवं गोला फेंक आदि खेल सम्पन्न हुए। इसके उपरान्त प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरूस्कार वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज एवं उप वन संरक्षक, राष्ट्रीय चम्बल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट उ०प्र० आगरा तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, आगरा, समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं वन कर्मी तथा दर्शक उपस्थित रहें।
-------------------

video

Pages