आगरा के नये पुलिस कमिश्चर दीपक कुमार ने संभाला चार्ज, सुरक्षा और सेवा के संकल्प के साथ कमान संभाली जे रविन्दर गौड़ भेजे गए गाजियाबाद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 16 अप्रैल 2025

आगरा के नये पुलिस कमिश्चर दीपक कुमार ने संभाला चार्ज, सुरक्षा और सेवा के संकल्प के साथ कमान संभाली जे रविन्दर गौड़ भेजे गए गाजियाबाद

आगरा के नये पुलिस कमिश्चर दीपक कुमार ने संभाला चार्ज, सुरक्षा और सेवा के संकल्प के साथ कमान संभाली जे रविन्दर गौड़ भेजे गए गाजियाबाद


आगरा के नये पुलिस कमिश्वर दीपक कुमार ने आज पुलिस कमिश्नरेट में चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने सुरक्षा और सेवा के संकल्प के साथ कमान संभाली। दीपक कुमार इससे पहले आगरा में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में तैनात थे।वहीं आगरा के पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड़ को पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।वहीं,एसएसपी मथुरा शैलेश कुमार पांडेय को डीआईजी आगरा बनाया गया है।

11 आईपीएस के तबादले 
सरकार ने देर रात 11 आईपीएस के तबादले किए हैं। आगरा के पुलिस आयुक्त सहित कई जिलों के पुलिस आयुक्त, एसएसपी और कमिश्नर का तबादला किया है। मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार बनाए गए हैं। अभी वे बुलंदशहर के एसएसपी थे।

 दो साल से आगरा में आईजी हैं पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
आगरा के नए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार 2005 बैच के आईपीएस हैं और 11 मार्च 2023 को आगरा के आईजी बने थे। दो साल से आईजी आगरा के पद पर कार्यरत दीपक कुमार अब आगरा के पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। वहीं, 11 जनवरी 2024 को आगरा के पुलिस आयुक्त बने जे रविन्दर गौड़ अब गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।

video

Pages