शाहगंज थाना पुलिस की देर रात एक जिला बदर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 28 जुलाई 2025

शाहगंज थाना पुलिस की देर रात एक जिला बदर बदमाश से मुठभेड़ हो गई।

आगरा। शाहगंज थाना पुलिस की देर रात एक जिला बदर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि  पृथ्वीनाथ चौकी पर देर रात चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो वह फतेहपुर सीकरी रोड की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और जब बदमाश वायु विहार रोड किरण कॉलोनी के पास पहुंचा, तो उसने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह गिर गया। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश का नाम अजमत अली उर्फ छोटू मेवाती है। पूर्व में दूसरे धर्म की युवती को भगाने, लड़कियों से छेड़खानी, शाहगंज थाने के सिपाही से हाथापाई, एलआईयू कर्मी के बेटे से मारपीट, एक स्कूल के बाहर लगातार अशांति फैलाने जैसे गंभीर आरोप पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, छोटू मेवाती का स्थानीय क्षेत्र में दहशत का माहौल था और विभिन्न वर्गों की लड़कियों को निशाना बनाना इसकी आदत में शुमार था। इसके विरुद्ध लगातार आ रही शिकायतों के चलते इसे जिला बदर घोषित किया गया था।

video

Pages