छात्राओं को देखकर अश्लील अभद्रता करने वाला युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिशन शक्ति-"5.0" अभियान के तहत महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए थाना बरहन पुलिस की बड़ी कार्यवाही
बरहन (आगरा) जिले के थाना बरहन पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम लगातार स्कूल कॉलेज एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील कर कार्यवाही करते नजर आ रही है। व महिलाओं एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान के विषय में जागरुक कर उन्हें समस्त प्रकार की जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। और उन्हें महिलाओं के विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जानकारी देकर प्रेरित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिन शनिवार को थाना बरहन की मिशन शक्ति टीम थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थी। उसी दौरान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बरहन के पास मुखवार रोड पर कॉलेज से आने-जाने वाली लड़कियों एवं महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे एवं टिप्पणी करने वाले युवक विपिन निवासी खेड़ी थाना बरहन को मौके से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है। कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी गुरुविंदर सिंह , महिला एसआई प्रियाशा नागर प्रभारी मिशन शक्ति टीम , एसआई सुनील कुमार , महिला एसआई मानसी चौहान मौजूद रहीं।