आगरा में घर-घर गोवर्धन पूजा. श्याम वृंदावन सोसाइटी में बनाए कलरफुल गोवर्धन महाराज... - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025

आगरा में घर-घर गोवर्धन पूजा. श्याम वृंदावन सोसाइटी में बनाए कलरफुल गोवर्धन महाराज...

आगरा में घर-घर गोवर्धन पूजा. श्याम वृंदावन सोसाइटी में बनाए कलरफुल गोवर्धन महाराज...

आगरा में घर-घर गोवर्धन महाराज की पूजा की जा रही है. गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाए जा रहे हैं. जगह-जगह अन्नकूट का प्रसाद बांटा जा रहा है. इसी क्रम में पश्चिमपुरी बोदला स्थित श्याम वृंदावन सोसाइटी की महिलाओं ने आकर्षक और कलरफुल गोवर्धन महाराज बनाए हैं. देखने में सुंदर और आकर्षक गोवर्धन महाराज की छवि मन मोह लेने वाली है. सोसाइटी के सदस्यों ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की और जयकारे लगाए. गोवर्धन बनाने वालों में कमलेश चंद, एकता वर्मा, सविता, नीलम सिंह, ऋतु खंडेलवाल, प्रभा शर्मा, विनीता गुप्ता, मंजू सिंह आदि का विशेष योगदान रहा

video

Pages