आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कर्मचारियों को दीपावली का बोनस नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 20 अक्टूबर 2025

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कर्मचारियों को दीपावली का बोनस नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कर्मचारियों को दीपावली का बोनस नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए और 9 घंटे तक हड़ताल पर बैठे रहे इसके चलते बिना टोल दिए हजारों वाहन ऐसे ही निकल गए। 

पूर्व में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल ईगल कंपनी के पास में थे। जब तक ईगल कंपनी के पास में टोल रहे  कभी कोई समस्या नहीं आई। अब यह श्रीसाईं व दातार कंपनी के पास हैं।  आए दिन यहां कर्मचारियों को कोई न कोई समस्या आती रहती है। बोनस के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। शनिवार रात 12 बजे सभी कर्मचारी टोल प्लाजा के बूम खोलकर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी द्वारा दो-तीन दिन से कहा जा रहा है कि बोनस का पैसा आपके खाते में आ जाएगा, लेकिन अभी तक पैसा नहीं दिया गया है।  सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन पुलिस ने भी उनकी एक नहीं सुनी। सुबह 9:00 तक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। टोल मैनेजर कृष्णा जुरेल ने बताया कर्मचारी मान गए हैं। अब कोई समस्या नहीं है

video

Pages