आगरा में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित Viksit Bharat Buildathon 2025 का आयोजन किया गया| - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

आगरा में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित Viksit Bharat Buildathon 2025 का आयोजन किया गया|

आगरा:- पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज आगरा  में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित Viksit Bharat Buildathon 2025 का आयोजन किया गया| इसके अंतर्गत 9:30 AM से 12 noon तक वेबीनार/ यूट्यूब लिंक के माध्यम से राष्ट्रीय सजीव प्रसारण किया गया| जिसमें जनप्रतिनिधि माननीय आशीष शर्मा जी ब्लॉक प्रमुख खंडोली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिनका स्वागत चंद्रशेखर जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा व जितेंद्र गोंड बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा द्वारा किया गया तथा समस्त विभाग के अधिकारी गण का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह द्वारा किया गया इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख महोदय द्वारा विद्यार्थियों को यह बताया गया कि "Viksit Bharat Buildathon 2025"  केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय नवाचार आंदोलन है। इसका मकसद विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक सोच और उद्यमिता की भावना को जड़ से विकसित करना है। यह पहल आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी ज्ञान, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और समावेशी समृद्धि के सिद्धांतों पर आधारित है।जहाँ वे मिलकर वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान खोजकर विकसित भारत @2047 के विज़न को साकार कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को नवाचार आधारित पोस्टर एवं प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया | इस कार्यक्रम में आदरणीय अभिभावकों,गणमान्य शिक्षकों के साथ कक्षा 6 से 12 के छात्रों ने  5-7 सदस्यों की टीम बनाकर भाग लिया| आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य महोदय के कुशल निर्देशन के साथ ही विद्यालय के समस्त गणमान्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा| कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र सिंह चौहान ने किया एवं डॉ सत्य प्रकाश व मोहित अरोड़ा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

video

Pages