आगरा में गैस सिलेंडर लीक होने से आग, 20 लाख का नुकसान
आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के श्याम विहार में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, लेकिन आग ने भारी नुकसान कर दिया। पीड़ित सोनू यादव के घर में पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे गैस सिलेंडर अचानक लीक होने लगा, जिससे आग भड़क उठी।