अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम

आगरा:-राज्य परियोजना लखनऊ एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 3 दिसम्बर 2025 को आर० बी० एस० इण्टर कॉलेज खन्दारी आगरा में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ " अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस " मनाया गया।

कार्यक्रम में जनपद आगरा के समस्त परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग छात्र छात्राओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता मे भाग लिया गया। उक्त प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, रस्सा कसी, कुर्सी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किये गये।

उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुश्री हिमानी बुन्देला जी, " कौन बनेगा करोड़पति " विजेता/ अध्यापिका केन्द्रीय विद्यालय आगरा द्वारा प्रतिभाग कर दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया एवं प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

इसी प्रकार माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग छात्र . छात्राओं हेतु अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे माध्यमिक विद्यालयों मे अध्ययनरत छात्रों द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया तथा खेल प्रतियोगितायों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

video

Pages