थाना सिकन्दरा, आगरा: ऑपरेशन कनविक्शन के तहत 1 किलो चरस के साथ पकड़े गए अभियुक्त को 4 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹50,000 जुर्माना
जनपद आगरा:-थाना सिकन्दरा पुलिस ने दिनांक 06.02.2016 को अभियुक्त अनिल को 1 किलो चरस मय होंडा सिटी कार के साथ पकड़ा। वादी उ0नि0 रामवीर सिंह ने फर्द दर्ज कराई, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 145/2016 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अनिल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। विवेचक ने गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर साक्ष्य संकलन किया और आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। न्यायालय में पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अनिल को दोषी ठहराया गया।
माननीय न्यायालय एडीजे-14, आगरा ने सोमवार को अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र हरवीर सिंह निवासी ग्राम धनौरा थाना कक्कड़ जिला बुलन्दशहर को 4 वर्ष का सश्रम कारावास और ₹50,000 का अर्थदण्ड लगाया। यह सजा समाज में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।