फतेहपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
रात में फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के अंतर्गत उन्देरा नहर के पास एक संदिघ्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। अपने आप को घिरा देख अभियुक्त निक्की बग्गा उर्फ बग्घा पुत्र गुड्डू, निवासी ग्राम सिकरौदा, थाना फतेहपुर सीकरी, जनपद आगरा द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।