थाना ट्रांस यमुना पुलिस की बेहतरीन पुलिसिंग: मात्र 12 घंटे में डेरी की दुकान में हुई चोरी का हुआ खुलासा
आगरा। जिले के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अपनी तत्परता से कार्य करते हुए सिर्फ 12 घंटे में डेरी की दुकान में हुई चोरी के आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए पैसे भी बरामद कर लिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पता चला कि गुरुवार को एक पीड़ित द्वारा थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि शाम करीब आठ बजे दुकान के सामने रहने वाले आरोपी सोनू ने उनके दुकान के गल्ले से तीन हजार रूपये चोरी कर लिए हैं। और उक्त आरोपी पैसे चोरी कर फरार हो चुका है।थाना पुलिस ने तत्काल पीड़ित की सूचना पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शनिवार को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व चैकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि डेरी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति इस जगह पर घूम रहा है। पुलिस ने अपनी तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को गल्ला मंडी के अंदर शिव मंदिर के पास से दबोच लिया। साथ ही तलाशी करने पर आरोपी के कब्जे से 1370 रुपए बरामद कर लिए गए। उपरोक्त बरामदी के आधार पर पुलिस ने थाना ट्रांस यमुना में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि वो अपने शौक पूरे करने के किए ये सब कदम उठाता था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने नगला रामबल मां गायत्री डेरी के गल्ले से तीन हजार रुपए चोरी किए थे। जिसमें से 1370 रुपये शेष बचे हैं। बाकी पैसे उसने अपने खर्चे में ले लिए। बताया गया है कि आरोपी ने पहले भी कई चोरियां की हैं लेकिन व पकड़ा नहीं गया। एक खास बात ये भी पता चली कि वह अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता है। जिसकी सहायता से पकड़ा जा सके।