थाना खंदौली में ऑपरेशन कन्विक्शन:लूट के आरोपी को 6 वर्ष 1 माह की सजा, 15 हजार रुपए का जुर्माना
विवेचक विजय कुमार सिंह बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं,इनके कार्यकाल में अपराधी क्षेत्र से पलायन कर जाते हैं
आगरा - पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना खंदौली में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत वादी श्री शेष शुक्ला के घर पर हथियारबंद अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर वादी व अन्य परिजनों को धमकाते हुए लूट करने के मामले में अभियुक्त श्रीभगवान उर्फ राहुल पुत्र विद्याराम निवासी पलुआपुरा थाना निबोहरा आगरा को माननीय न्यायालय द्वारा 06 वर्ष 01 माह के कारावास व ₹15,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया।
अभियुक्त द्वारा दिनांक 03.01.2019 को वादी के घर में घुसकर वादी व अन्य परिजनों को धमकाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने तत्काल धारा 395 भादवि में मुकदमा पंजीकृत किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया माल बरामद किया। माननीय न्यायालय ने गवाहों की गवाही और वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को दोषी ठहराया।
इस मामले के विवेचक तत्कालीन थाना प्रभारी खंदौली विजय कुमार सिंह बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। आगरा, मथुरा, हाथरस में महत्वपूर्ण थानों का चार्ज रहा है। अपराधी इनके कार्यकाल में थर थर कांपते हैं। इस समय विजय कुमार सिंह हाथरस क्राइम ब्रांच में हैं।