13 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर में दिव्यांगजन रोजगार मेले का होगा आयोजन, उठायें लाभ। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

13 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर में दिव्यांगजन रोजगार मेले का होगा आयोजन, उठायें लाभ।

13 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर में दिव्यांगजन रोजगार मेले का होगा आयोजन, उठायें लाभ।

 आगरा:-जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन हेतु उ0प्र0 कौशल विकास मिशन आगरा द्वारा दिव्यांगजन रोजगार अभियान के अन्तर्गत रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से स्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर आगरा में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांगजन से आग्रह किया है कि उक्त दिव्यांग रोजगार मेले में समय से निर्धारित तिथि पर स्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर आगरा में पहुँच कर अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले का लाभ उठायें।
--------------

video

Pages