चित्तौरा गांव में कैनरा बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन।
शिविर में प्रधानमंत्री बीमा, केवाईसी और साइबर धोखाधड़ी के बारे में दी गई जानकारी।
आगरा:- चित्तौरा गांव में कैनरा बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रधानमंत्री बीमा, केवाईसी और साइबर धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में श्रीमती शकुंतला देवी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 02 लाख रुपये का बीमा दावा सौंपा गया, जिनके पति कमल सिंह का एक दुर्घटना में निधन हो गया था। दावा एक महीने के भीतर निपटा दिया गया। यह दावा एलडीएम श्री ऋषिकेश बनर्जी ने कैनरा बैंक चित्तौरा शाखा के प्रमुख सौरभ शर्मा की उपस्थिति में सौंपा। एलडीएम ने सभी से प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना में पंजीकरण कराने का आग्रह किया।