समाजवादी पार्टी महानगर आगरा में नई जिम्मेदारी मुहीम शाह बने वार्ड-16 (दक्षिण विधानसभा) के अध्यक्ष - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

समाजवादी पार्टी महानगर आगरा में नई जिम्मेदारी मुहीम शाह बने वार्ड-16 (दक्षिण विधानसभा) के अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी महानगर आगरा में नई जिम्मेदारी मुहीम शाह बने वार्ड-16 (दक्षिण विधानसभा) के अध्यक्ष

आगरा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी महानगर आगरा संगठन का विस्तार किया गया। इसी क्रम में मुहीम शाह को वार्ड संख्या-16, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पत्र समाजवादी पार्टी महानगर आगरा के अध्यक्ष शब्बीर अब्बास द्वारा जारी किया गया। मनोनयन के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुहीम शाह को फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मुहीम शाह पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सुशील गुप्ता, शाहरुख, बॉबी, नईम, आमिर, साबिर हुसैन, सलीम उस्मानी, संजीव सिंह, सतीश, संदीप सिंह, सुमित, अनु यादव, हुकुम सिंह, सनी माहोर, आशु सिद्दीकी,कृष वरुण, अमन अब्बास,कारण माहोर,सूजन,रशीद सिद्दीकी,वसीम सिद्दीकी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

video

Pages