आगरा में महिला की हत्या, शव सीढ़ियों के पास मिला
आगरा सदर क्षेत्र के रोहता गांव में सोमवार सुबह एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या कर शव को एक मकान की सीढ़ियों के पास फेंका गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की पहचान पड़ोस में रहने वाली पूनम के रूप में हुई है। बताया गया है कि पूनम अपनी मां विमला देवी के साथ रहती थी और जूतों की हील बनाने का काम करती थी। पूनम की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रविवार रात करीब 9 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।