मानव अधिकार आयोग की सुनवाई: 170 मामलों का निस्तारण
आगरा:-उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्य न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा और माननीय सदस्य बृज भूषण ने आगरा में 170 मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया और जिन प्रकरणों में जांच आख्या प्राप्त नहीं हुई थी, उन पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए।
दिनांक 06 फरवरी 2026 को एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगरा के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, नोडल अधिकारियों और जनता की ओर से सामाजिक कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया गया है। इस संगोष्ठी में मानवाधिकारों के संरक्षण पर प्रभावी चर्चा की जाएगी।