उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया आगरा जिला महिला बंदीगृह का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने आज जिला महिला बंदीगृह, आगरा का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जेल अब सुधार गृह हैं
निरीक्षण के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण जेलों के स्वरूप में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा, "अब जेल, जेल नहीं बल्कि सुधार गृह हैं। यहाँ महिला बंदियों के रहने, खान-पान, पहनावे और स्वास्थ्य की उत्तम व्यवस्था है। साथ ही उनके बच्चों की परवरिश और शिक्षा के लिए भी प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है।"
बंदियों की जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन