आगरा में 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं, 154 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षाएं
आगरा में वर्ष 2026 की हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होगी। बोर्ड परीक्षाओं के नकल विहीन तथा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराये जाने हेतु आगरा जनपद के 154 परीक्षा केन्द्रों को 06 जोन एवं 15 सैक्टरों में विभाजित किया गया है।
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 06 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सैक्टर मजिस्ट्रेट, 172 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 18 अति संवेदशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के आदेश दिए हैं।