आगरा में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
आगरा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। आगरा में यह परीक्षाएं 154 केंद्रों पर होगी। इनमें 121922 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
हाईस्कूल में 32556 छात्र और 27815 छात्राएं शामिल हैं, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 35415 छात्र और 26136 छात्राएं परीक्षा देंगे।
शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया।
डीएम ने सख्त आदेश दिए कि जिले में बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन होनी चाहिए और सेंटर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो उसके जवाबदेह केंद्र व्यवस्थापक होंगे।
परीक्षा के दौरान छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिस कर्मी व शिक्षिकाएं लगाई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश, शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों।
12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं, ये होगी सुरक्षा
अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया कि 2026 की हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दिनांक 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होगी।