ताज महोत्सव-2026 हेतु स्थानीय कलाकारों, उदघोषकों आदि के चयन के लिए स्वर कला परीक्षा (आडिशन) दिनांक 07 एवं 08 फरवरी 2026 को। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

ताज महोत्सव-2026 हेतु स्थानीय कलाकारों, उदघोषकों आदि के चयन के लिए स्वर कला परीक्षा (आडिशन) दिनांक 07 एवं 08 फरवरी 2026 को।

ताज महोत्सव-2026 हेतु स्थानीय कलाकारों, उदघोषकों आदि के चयन के लिए स्वर कला परीक्षा (आडिशन) दिनांक 07 एवं 08 फरवरी 2026 को।

आगरा:-क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी/सचिव ताज महोत्सव समिति शक्ति सिंह ने अवगत कराया है कि ताज महोत्सव-2026 हेतु स्थानीय कलाकारों, उदधोषकों आदि के चयन के लिए स्वर कला परीक्षा (आडिशन) दिनॉक 07 एवं 08 फरवरी 2026 (शानिवार एवं रविवार) को प्रातः 10.00 बजे से सॉय 05.00 बजे तक उ०प्र० पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। 
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि विभिन्न विधाओं यथा साँस्कृतिक कार्यकम, गायन, नृत्य, गजल, मिमिक्री आदि के कार्यकम हेतु स्थानीय इच्छुक कलाकार प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी प्रतिभागी सचिव, ताज महोत्सव समिति को सम्बोधित प्रार्थना पत्र के माध्यम से, जिसमें प्रतिभागी का नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर के साथ अपनी प्रस्तुत विधा के बारे में सूचना दिनॉक 07 एवं 08 फरवरी 2026 को कार्यकम से पहले प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। 
--------------

video

Pages