ताज महोत्सव-2026 की शानदार शुरुआत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

ताज महोत्सव-2026 की शानदार शुरुआत

ताज महोत्सव-2026 की शानदार शुरुआत

आगरा में ताज महोत्सव-2026 की शुरुआत हो गई है!  कलाकारों ने बारिश में भी शानदार प्रस्तुति देकर इसकी शुरुआत की। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने उद्घाटन करके इसका शुभारंभ किया। आज से 27 फरवरी तक आगरा संगीत, शिल्प और स्वाद के रंग में रंगा रहेगा।

इस बार महोत्सव पारंपरिक शिल्पग्राम की जगह फतेहाबाद रोड स्थित ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट के पास करीब 4 एकड़ में तैयार नए मैदान में आयोजित हो रहा है। मुख्य मंच, ग्रीन रूम, मीडिया गैलरी, दर्शक दीर्घा, फूड जोन, फन जोन, फ्लावर शो और ओडीओपी प्रदर्शनी के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। 

महोत्सव में लगभग 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें यूपी हैंडीक्राफ्ट, ओडीओपी उत्पाद, कार्पेट और पॉटरी, आगरा मंडल के विशेष उत्पाद, विविध व्यंजन स्टॉल शामिल हैं। इसके अलावा, 20 फरवरी से 27 फरवरी तक विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी।

video

Pages