आगरा में 250 लोग ऐसे जिन्हें पता भी नहीं और उनके नाम से लोन ले लिया गया। बड़ा गिरोह पकड़ा, मास्टरमाइंड अरेस्ट ।
आगरा में बड़ी संख्या में लोगों के नाम से फर्जी लोन ले लिया गया, लोन लेने के लिए उनके आधार और पैन नंबर का इस्तेमाल किया गया लेकिन उस पर नाम किसी अन्य व्यक्ति को दर्ज कर सरकारी और निजी बैंकों से लोन लिए गए। इस तरह 250 से अधिक लोगों के नाम पर 2.50 करोड़ का लोन लिया गया। इस तरह की कई शिकायतें आने के बाद साइबर सेल पुलिस ने जांच की।
आधार कार्ड पर नाम बदलकर लेते थे लोन
पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी, आदित्य के अनुसार, आधार कार्ड पर नाम बदलकर सरकारी और निजी फाइनेंस कंपनियों से लोन लिया जा रहा था यह गिरोह 2021 से संचालित था। गिरोह के मास्टर माइंड नारायण चौरसिया उर्फ नितिन चौरसिया को गिरफ्तार को अरेस्ट किया है। ये हर महीने दो से तीन फर्जी आधार कार्ड पर लोन लेते थे इस तरह अभी तक 2.50 करोड़ से अधिक का लोन ले चुके थे। इसके बाद लोन की किस्त जमा नहीं करते थे और जिन लोगों के आधार नंबर पर लोन लिया जाता था उनके पास रिकवरी एजेंट पहुंचते थे।
केवाईसी के बिना कैसे दिया जा रहा था लोन