सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026: "स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेज - एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पांसिबल यूज़ ऑफ एआई" - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026: "स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेज - एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पांसिबल यूज़ ऑफ एआई"

सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026: "स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेज - एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पांसिबल यूज़ ऑफ एआई"

आगरा:-जिला प्रशासन और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एम.डी. जैन इंटर कॉलेज और आई.टी.आई. बल्केश्वर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, मजबूत पासवर्ड, और साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा व्यक्तिगत डाटा की गोपनीयता से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि एआई द्वारा बनाए गए डीपफेक वीडियो और क्लोन की गई आवाजें बिल्कुल असली लग सकती हैं। प्रतिक्रिया से पहले विश्वसनीय स्रोतों से इनकी पुष्टि करना अनिवार्य है।

सुरक्षित इंटरनेट दिवस का उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए इंटरनेट का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, और डिजिटल नागरिकता पर जोर दिया गया।

video

Pages