श्री गुणधरलाल जैन को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार ,जनपद का बढ़ाया गौरव
गुणधर लाल जैन, एम०डी० जैन इंटर कालेज,आगरा में हैं कॉमर्स के अध्यापक,महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा "राज्य अध्यापक पुरस्कार" के लिये दी स्वीकृति
आगरा:-आगरा के श्री गुणधर लाल जैन, एम०डी० जैन इंटर कालेज,आगरा के अध्यापक को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा "राज्य अध्यापक पुरस्कार" के लिये चयनित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि प्रदेश के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को "राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिये चयनित किये जाने के संबंध में शासनादेश संख्या-1335/15-8-2022-2005(9) / 2018 दिनांक 05.09.2022 द्वारा निर्धारत संशोधित नीति के क्रम में वर्ष 2025 में राज्य चयन समिति द्वारा मण्डलीय समिति से अग्रसारित किये गये संबंधित शिक्षकगण का साक्षात्कार / प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। राज्य चयन समिति द्वारा चयनित अध्यापकगण को राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने की महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा सहर्ष स्वीकृत दी है।
............