ताज महोत्सव 2026: सदर बाजार मंच पर संगीत की महफिल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

ताज महोत्सव 2026: सदर बाजार मंच पर संगीत की महफिल

ताज महोत्सव 2026: सदर बाजार मंच पर संगीत की महफिल

आगरा:-ताज महोत्सव 2026 के अंतर्गत सदर बाजार मंच पर आज एक भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राशि जौहरी के निर्देशन में समूह कथक नृत्य से हुई, जिसमें उन्होंने श्रृंगाररस की ठुमरी पेश की।

इसके बाद युगल प्रस्तुति में तक्ष कीबोर्ड पर और गर्वित ड्रम्स पर रहे। सुरमयी सिंगर्स ग्रुप के मेंबर्स ने अपनी गायन की प्रस्तुति से लोगों को झुमाया। अनामिका मिश्रा के गायन ने खूब तालियां बटोरी। सुलभ कुलश्रेष्ठ सिंगर्स ग्रुप मेंबर्स ने खूब माहौल सुरमयी कर दिया।

मेलोडी मास्टर्स बंद के गायक डॉ आशीष त्रिपाठी जी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच व्यवस्था पर्यटन विभाग से दया शंकर यादव ने संभाली। मंच संचालन आकांक्षा मुदगल ने किया और मंच समन्वयक हर्षित पाठक रहे।

video

Pages