विकसित भारत युवा संसद-2026 का आरबीएस कॉलेज में आयोजन संपन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

विकसित भारत युवा संसद-2026 का आरबीएस कॉलेज में आयोजन संपन्न

विकसित भारत युवा संसद-2026 का आरबीएस कॉलेज में आयोजन संपन्न

युवा संसद में 120 प्रतिभागियों ने की सहभागिता,जिसमें चयनित शीर्ष 10 प्रतिभागी,10 मार्च 2026 को राज्य स्तर पर लखनऊ विधानसभा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय युवा संसद में करेंगे प्रतिभाग


आगरा:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माई भारत(नेहरू युवा केंद्र संस्थान आगरा ), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा आरबीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन आर.बी.एस. कॉलेज आगरा में कियाl 
उक्त कार्यक्रम जनपद के माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने "आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक" विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये l इस अवसर पर डॉ.पूनम तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना,कार्यक्रम समन्वयक ने बताया की युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के अंतर्गत देशभर के युवाओं को विकसित भारत @2047 में युवाओं की सक्रिय भूमिका को निभाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, विकसित भारत युवा संसद भी इसी कार्यक्रम का हिस्सा है।उक्त कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में प्रो.विजय श्रीवास्तव, प्रो•  कृपाशंकर शर्मा, प्रो.आनंद पाराशर एवं डॉ.मुनीश कुमार आदि रहे l इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी माय भारत डॉ.श्रवन सहगल ने बताया कि युवा संसद में 120 प्रतिभागियों ने सहभागिता की जिसमें चयनित शीर्ष 10 प्रतिभागी,10 मार्च 2026 को राज्य स्तर पर लखनऊ विधानसभा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करेंगे l उक्त कार्यक्रम में जिलेभर से 120 युवाओं द्वारा सहभागिता की गई l कार्यक्रम के आयोजन में आर बी एस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना,कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक कुमार, तरुण कांत पाठक, डॉ रूचि एवं पूर्व स्वयंसेवक शिवम,कादिर, कुर्बान राम आदि का विशेष योगदान रहा l

video

Pages