22 फरवरी को मेगा शिविर का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

22 फरवरी को मेगा शिविर का आयोजन

22 फरवरी को मेगा शिविर का आयोजन

आगरा में 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियो, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आदि को जनकल्याणकारी योजनाएं का त्वरित एवं सुलभ लाभ प्रदान करना है।

जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजना का लाभ त्वरित प्रदान किया जाए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे और पात्र व्यक्तियों का पंजीयन किया जाएगा।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा ने सभी से आग्रह किया है कि शिविर का प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करें।

video

Pages