19 फरवरी को वरिष्ठ उपमहालेखाकार की अध्यक्षता में कलेक्ट परिसर में किया जायेगा जी०पी०एफ० अदालत का आयोजन, उठाएं लाभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

19 फरवरी को वरिष्ठ उपमहालेखाकार की अध्यक्षता में कलेक्ट परिसर में किया जायेगा जी०पी०एफ० अदालत का आयोजन, उठाएं लाभ

19 फरवरी को वरिष्ठ उपमहालेखाकार की अध्यक्षता में कलेक्ट परिसर में किया जायेगा जी०पी०एफ० अदालत का आयोजन, उठाएं लाभ

 जी0पी0एफ0 अदालत में समस्त विभागों की जी०पी०एफ० से सम्बन्धित शिकायतों का  किया जायेगा निवारण

आगरा:-मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती रीता सचान ने  जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को सूचित करते हुये  अवगत कराया है कि कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उ०प्र० प्रयागराज के पत्र के माध्यम से मिली जानकारी कि जनपद आगरा में 19 फरवरी 2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे जिलाधिकारी सभाकक्ष कलैक्ट्रेट परिसर आगरा में वरिष्ठ उपमहालेखाकार प्रयागराज की अध्यक्षता में जी०पी०एफ० अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि आगरा जनपद के समस्त विभागों की जी०पी०एफ० से सम्बन्धित शिकायतों का निवारण  किया जायेगा। उन्होने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों से जी०पी०एफ० अदालत में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।
-----------------

video

Pages