आगरा में यमुना में बह रहा युवक, पुलिस ने 30 मिनट में बचाई जान
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में देर रात पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। चौकी रामबाग पुलिस टीम जवाहर पुल पर गश्त कर रही थी, तभी यमुना नदी में एक युवक के बहने की सूचना मिली। और गोताखोरों की मदद से 30 मिनट के अंदर युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया।
युवक ने अपना नाम लाखन सिंह (37) पुत्र स्वर्गीय भजनलाल निवासी नगला नेहरा, थाना खंदौली बताया। उसने बताया कि वह नारायच श्मशान घाट पर आया था, जहां शराब के नशे में उसका पैर फिसल गया और वह यमुना में गिरकर बहने लगा। रेस्क्यू के बाद युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई।