आगरा में होली पर 50 विशेष ट्रेनें, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

आगरा में होली पर 50 विशेष ट्रेनें, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

आगरा में होली पर 50 विशेष ट्रेनें, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

आगरा। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 50 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें आगरा कैंट, ईदगाह, मथुरा और फोर्ट पर ठहरेंगी। मुंबई, गोरखपुर, नई दिल्ली, बड़ोदरा, हावड़ा, प्रयागराज जैसे शहरों के लिए ट्रेनें चलेंगी।

रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। 04823/04824 जोधपुर - मऊ - जोधपुर विशेष गाड़ी 1 मार्च से 29 मार्च तक हर रविवार को फेरे लगाएगी, जबकि मऊ से हर मंगलवार को यह गाड़ी चलेगी। कोटा-मथुरा-कोटा के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

video

Pages