आगरा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई, 3 वाहन जब्त
आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को खनन विभाग द्वारा थाना सैंया पुलिस के सहयोग से 2 वाहनों को बिना आई०एस०टी०पी०/ओवरलोड़ उपखनिज गिट्टी परिवहन करते हुए अवरुद्ध किया गया। एक अन्य वाहन को थाना एत्मादपुर में नियमानुसार अवरुद्ध किया गया।